Air India Flight : फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर, 14 अक्टूबर एयर इंडिया की की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। बता दें कि यह फ्लाइट…

जयपुर

जयपुर, 14 अक्टूबर

एयर इंडिया की की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। बता दें कि यह फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी। लेकिन इसकी इंमरजेंसी लैंडिंग जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करवाई गई। फ्लाइट में बम की सूचना मिलते ही यात्रियों में डर का माहौल पैदा हो गया।

 विमान में बम होने की सूचना से यात्रियों में दहशत फैल गई। विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

फ्लाइट को किया जयपुर डाइवर्ट

फ्लाइट AI 2030 फ्रेंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान विमान में बम की सूचना मिली। मामले को गंभीरता से देखते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात कर फ्लाइट को जयपुर की ओर मोड़ दिया। जयपुर एयरपोर्ट पर इंमरजेंसी लैंडिंग की गई। लैंडिग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने फ्लाइट की जांच की ।

फिलहाल बम की सूचना किस माध्यम से प्राप्त हुई, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

अन्य खबरें जानें-

Mansa: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पुलिस ने मुख्य आरोपी को सालासर से किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *