मानसा, 14 अक्टूबर
मानसा के परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कल से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी।
मानसा में मंगलवार सुबह मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार ने परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मेडिकल स्टोर के मालिक पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का आरोप लगा था। इसी को लेकर परविंदर सिंह झोटा अपने कुछ साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचें थे।
परविंदर सिंह इस दौरान अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर लाइव थे। परविंदर सिंह झोटा और मेडिकल स्टोर मालिक के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्टोर मालिक ने परविंदर सिंह झोटा पर गोलियां चला दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
परविंदर सिंह झोटा की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल हो गया। परिवार ने परविंदर सिंह झोटे का अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। परविंदर सिंह झोटा पंजाब में नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को लेकर चर्चा में थे।
अन्य खबरें जानें-
Panipat ग्रामीण के नेता सचिन कुंडू को नूंह का जिला इंचार्ज बनाया, सौंपी बड़ी भूमिका



