Mad Sandhu Murder Case: पुलिस ने मुख्य शूटर को मुंबई से किया गिरफ्तार, 3 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद

जालंधर, 14 अक्टूबर पंजाब के फेमस मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।…

मैड संधू

जालंधर, 14 अक्टूबर

पंजाब के फेमस मशहूर मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मुंबई ATS के साथ मिलकर मुख्य आरोपी जशनप्रीत सिंह को मुबंई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद हुए हैं।

विदेशों में बेठे हैंडलर्स के संपर्क में आरोपी

आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि आरोपी शूटर्स तक हथियार पहुंचानें , फंडिंग पंहुचाने और अन्य मदद उपलब्ध कराता था।फिलहाल पुलिस आरोपी के पुराना आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है।

3 अक्टूबर को गोलियां मारकर की थी हत्या

मैड संधू की अमृतसर में एक कार वॉशिंग सेंटर के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। बाइक पर आए दो हमलावरों ने उन्हें गोलियां मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही पक़ड चुकी है। अब जशनप्रीत की गिरफ्तारी जांच की दिशा में अहम कामयाबी माना जा रहा है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस हत्याकांड की साजिश, हथियारों की सप्लाई और विदेशों में बैठे हैंडलर्स से जुड़े सभी मामलों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

अन्य खबरें जानें-

Air India Flight : फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *