ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वीर’सावरकर’ पर दिेए बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं अब ‘सावरकर’ पर दिए बयान पर हंगामा भी शुरू हो गया है। जिसको लेकर आज नागपुर से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे बीजेपी विधायकों ने ‘मैं भी सावरकर’ टोपी पहन कर राहुल गांधी का विरोध किया।
बतादें दिल्ली में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मैं राहुल सावरकर नहीं हूं, जो माफी मांगूंगा। और इस बयान के बाद राहुल गांधी को बीजेपी शिवसेना और BSP पार्टी ने घेर लिया।

