पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर रोहतक में हुई भाजपा की अहम बैठक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में पीएम नरेंद्र मोदी की 8 सिंतबर को होने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में पीएम नरेंद्र मोदी की 8 सिंतबर को होने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने की।

बैठक में सबसे पहले पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी गई। इस बैठक में बीजेपी के कई सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी पहुंचे।

बीजेपी के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि 8 सिंतबर को होने वाली रैली को लोकर आज बैठक में पन्ना प्रमुख पर विशेष जोर दिया गया। सभी विधायकों और सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा पन्ना प्रमुख प्रधानमंत्री की रैली में लेकर आएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *