ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:दिल्ली हाईकोर्ट से हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला को बड़ी राहत मिली है, ओपी चौटाला की पैरोल को 4 हफ्ते बढ़ा दिया गया है। चौटाला ने हाईकोर्ट में अपनी पैरोल को लेकर याचिका दायर की थी, जिसके बाद उनकी पैरोल बढ़ा दी गई है।
बता दें कि ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता का निधन हो गया था, उन्हें हाईकोर्ट से 4 हफ्ते की पैरोल दी गई थी, जिसके बाद चौटाला ने अपनी पैरोल को 4 हफ्ते बढ़ाने की याचिका कोर्ट में दायर की थी और आज हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी पैरोल को चार हफ्ते और बढ़ा दिया है।

