भारत और अमेरिका फिर एकसाथ, डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बड़ी बात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की। दरअसल पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की। दरअसल पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच कश्मीर और कई अन्य मु्द्दों को लेकर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी और ट्रंप ने एक संयुक्‍त प्रेस कॉंफ्रेंस की।


इस दौरान ट्रंप ने कहा कि, मेरे नरेंद्र मोदी और भारत से अच्छे संबंध हैं। ये संबंध भविष्य में भी जारी रहेंगे। आगे कहा कि, जम्मू कश्मीर के हालातों को लेकर मैने पीएम मोदी से बात की थी। उन्‍होंने भरोसा दिलाया की सब ठीक है।

 

donald

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि, भारत और पाकिस्तान के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर किसी भी और देश को कष्ट नहीं देना चाहते। इमरान खान के जीतने के बाद जब मैंने उन्हें फोन किया तो हम इस बात पर सहमत हुए थे कि हमें गरीबी और अन्य समस्याओं के खिलाफ मिलकर लड़ना है। हम दोनों ही देश इन मुद्दों पर मिलकर लड़ने के लिए सहमत हुए थे और उम्मीद है ये जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *