Gujarat Cyclone:अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने लगा है.बिपरजॉय तूफान के जखौ तट से टकराने के बाद गुजरात में भारी नुकसान हुआ. इस तूफान का असर कच्छ-सौराष्ट्र 8 जिलों में हुआ. यह अपने पीछे भारी तबाही छोड़ हो गया. तूफान के कारण भावनगर में 2 लोगों की मौत हुई और 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
बता दें कि गुजरात में चक्रवात का असर अभी भी बना हुआ है. कच्छ में मांडवी, नलिया, नारायण सरोवर, जाखौ बंदर, मुंद्रा और
गांधीधाम, अहमदाबाद समेत पूरे राज्य में तेज बारिश हो रही है.90 से 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं रुख बदल रही हैं और
पूरे मांडवी में 18 घंटे से बिजली गुल है ,इससे लोग परेशान हैं. पिछले 24 घंटों में कच्छ में 2 से 7 इंच बारिश हुई है.
गुरुवार शाम साढ़े छह बजे जखौ तट से टकराया तूफान
यह तूफान गुरुवार शाम साढ़े छह बजे कच्छ के जखौ तट से टकराया जिस वजह से लैंडफॉल आधी रात तक चला. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किमी प्रति घंटे रही. इससे पहले कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी समेत तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिली. अनुमान लगया जा रहा है कि अब यह तूफान उत्तर- दक्षिण राजस्थान की ओर बढ़ रहा है.
राजस्थान की तरफ बढ़ रहा, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात से गुजरने के बाद इस तूफान ने राजस्थान में एंट्री डिप्रेशन के रूप में प्रवेश किया है सबसे ज्यादा
समय तक पाकिस्तान-गुजरात की सीमा के पास बाड़मेर में रहेगा. गुजरात के साथ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कई इलाको में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसा अनुमान है कि शुक्रवार दोपहर तक तूफान कमजोर पड़ जाएगा. हालांकि शनिवार को भी इसका असर राजस्थान में देखा जा सकता है। रविवार को पूर्वी राजस्थान, उससे सटे हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.
इस तूफान के प्रभाव से राजस्थान के 5 जिलों में अति भारी बारिश की वजह से लिए रेड अलर्ट,जबकि 13 जिलों में भारी बारिश की
आशंका जताते हुए यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.अनुमान है कि 24 घंटे के दौरान राजस्थान के कुल जिलों में 200 मिमी (8 इंच) या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है.
940 गांवों की बिजली गुल, 23 जानवर मरे, 524 से अधिक पेड़ उखड़े
गुजरात में तेज हवाओं के चलते 23 जानवरों की मौत हो गई और गुजरात में विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं के साथ 524 से अधिक
पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए.जिससे लगभग 940 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई.अधिकारी के मुताबिक, मोरबी के मलिया तालुका में दो बिजली स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. तटीय और रेगिस्तानी इलाकों में 300 से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए.
रेस्क्यू ऑपरेशन: 94 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया
94 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से रेस्क्यू किया गया. बता दें कि कोस्ट गार्ड ने 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट सहित
NDRF की 27 टीमें भी तैनात थीं. PM मोदी ने गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल से बात कर स्तिथि की पूरी जानकारी ली. इसके बाद पटेल
स्टेट कंट्रोल रूम भी पहुंचे.



