जम्मू कश्मीर-कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, सीमापार से आए 5 आतंकी किए ढेर

Kupwara Encounter:जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने अपने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पांच विदेशी  आतंकवादियों को…

Kupwara Encounter:जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने अपने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पांच विदेशी 
आतंकवादियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों द्वारा  इलाके में घेराबंदी कर ली गई  है और अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. कश्मीर पुलिस के ADGP ने बताया कि सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया. उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान फिलहाल जारी है. घाटी में बड़े आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आतंकी अपने मंसूबो में कामयाब न हो पाएं.खुफिया एजेंसियों द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों की मूवमेंट भी जम्मू कश्मीर में ट्रैक की गई  है.  

पुंछ जिले में नाकाम की थी सेना ने घुसपैठ की कोशिश
सेना ने गुरुवार (15 जून) को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी 
संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए थे. अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह 
बरामदगी हुई है जिसमें स्टील कोर कारतूस और पाकिस्तान में बनी दवाइयां भी शामिल हैं.

विदेशी आतंकी भी ढेर 
आपको बता दें कि इस समय घाटी में आतंकियों की संख्या लग-भग 50 के आसपास है. केंद्रीय एजेंसियों  के मुताबिक घाटी में अभी  
20-24 विदेशी और  30-35 आतंकी स्थानीय हैं. पिछले महीने ही डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया था कि हमने चारों तरफ से आतंक के इको सिस्टम को घेर लिया है. चाहे वह पत्थरबाजों पर कार्रवाई हो या अलगाववादी, फाइनेंसरों पर कार्रवाई हो या सीमा पार से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों को जब्त करना हो . पुलिस और सुरक्षाबलों ने काफी हद तक आतंकवाद पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की है. जहां साल 2017 से जब आतंकियों की संख्या 350 थी, वही अब उनकी संख्या दो अंकों में आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *