ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा की सीआईए पुलिस एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 13 चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद किए है | पकड़े गए लोगों की पहचान विरेंद्र , बिटू ,छिंद्रपाल, सन्नी , अमित, अमरजीत और चुन्नीलाल के रूप में हुई है |
सीआईए सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि चोरी हुए बाइकों के मामलों की गुत्थी सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा पुलिस को जांच सौंपी गई थी | जिस पर टीम गठित कर महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाए और सुरागों के आधार पर बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को काबू कर चोरीशुदा 13 मोटरसाइकिल बरामद किए है |
उन्होंने बताया कि बरामद किए गए मोटरसाइकिल सिरसा, डबवाली, हिसार और पंजाब के तलवंडी साबो क्षेत्र से चुराए गए है। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की कई अन्य वारदातों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा होने की संभावना है |
Watch Video
https://youtu.be/H2oXZ0s8LwM
