ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: Twitter इस्तेमाल करने वालों से Twitter कंपनी ने अनुरोध किया है कि वो अपना पासवर्ड बदल लें। कंपनी ने कहा कि यूजर्स के पासवर्ड इंटरनल सिस्टम किसी तरह के रीडिंग मोड में जमा हो गए थे जिसको हैशिंग भी कहा जाता है।
तो वहीं कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि किसी भी तरह का पासवर्ड चोरी नहीं हुआ है। लेकिन Twitter कंपनी ने कहा है कि Twitter इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स अपना पासवर्ड बदल लें।
कंपनी का कहना है कि किसी तरह का बग इसमें आ गया था जिसे ठीक कर दिया गया है लेकिन यूजर्स की प्राईवेसी के साथ कोई समझौता ना हो जिसके चलते कंपनी ने यूजर्स को पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।


