ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान की औकाफ बोर्ड ने पाकिस्तान जाने वाले सिख जत्थे के साथ हिंदू नौजवानों को वीजा देने से इनकार कर दिया है। साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि हिंदू नौजवान सिर्फ हिंदू जत्थे के साथ ही पाकिस्तान जा सकेंगे।
साथ ही जिन सिखों के केस कटे हुए है उनके लिए शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और पाकिस्तान की औकाफ बोर्ड विचार कर रही है।
बता दें कि ये जानकारी विश्व भाई मरदाना यादगाऱ कीर्तन दरबार सोसायटी के प्रधान ने दी। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने साल 2019 में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पुर्व पर 10,000 सिख श्रद्धालुओं को वीजा देने का फैसला किया है।


