ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर में जगाधरी की श्रीनगर कालोनी में बाइक सवार 3 युवकों ने एक मकान पर गोलियां चला दी। आरोप है कि हमलावरों ने श्रीनगर कालोनी के रिषी से एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी के पैसे न मिलने पर ही बदमाशों ने उसके मकान पर फायरिंग की।
बदमाश युवकों की ओर से चलाई गई गोलियों में से एक गोली छत से टकराकर 12 साल के बच्चे को लगी, जिससे वो घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

