Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में पहले चरण की वोटिंग में 10 जिलों में EVM मशीन खराब, महिलाओं को वोट डालने से रोका, जानिए कितना मतदान हुआ?

Bihar First Phase Voting Update: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सुबह से शुरू हो गया है. पहले चरण के तहत 121…

Bihar First Phase Voting Update:

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सुबह से शुरू हो गया है. पहले चरण के तहत 121 सीटों पर मतदान होना है. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, कुछ ही देर में तकनीक समस्याएं सामने आने लगीं. बिहार की 10 सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) खराब हो गईं. इसके चलते वोटिंग की प्रक्रिया रुक गई. वंही दो महिलाओं मे दावा किया कि उन्हें वोट देने से रोका गया. सीएम नीतिश और लालू प्रसाद यादव ने पूरे परिवार के साथ वोट ड़ाला. सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान हो चुका है.

196 में ईवीएम खराब होने से लगी लंबी कतारें-

दानापुर, मधेपुरा, राघोपुर आदि सीटों पर ईवीएम खराब हुई है. दानापुर के बूथ नंबर 196 में ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है. आधे घंटे के बाद वोटिंग शुरू हुई. बख्तियार पुर के बूथ नंबर 316 में ईवीएम खराब हुई, इसकी वजह से मतदान केंद्र में लंबी कतार देखने को मिल रही है. राघोपुर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने पर मतदान रोका गया. पटना के मनेर विधानसभा के बिहटा प्रखंड के बेला पंचायत के चौरा गोपालपुर गांव स्थित बूथ संख्या 379 पर एक घंटे से EVM खराब होने से लोगों में नाराजगी है. ईवीएम खराब होने से बूथों पर वोटर्स की लंबी कतार लग गई है.

आयोग ने लिया तुरंत एक्शन-

मामले में बिहार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजीयाल बताया कि कुछ जिलों में ईवीएम के खराब होने की खबर आई है तत्काल एवं को बदला जा रहा है. उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है. सभी मतदान केदो पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को लगाया गया है.

दो महिलाओं ने किया वोट देने से रोकने का दावा-

इस बीच 2 महिलाओं ने वोट डालने से रोके जाने का दावा किया है. मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचीं श्रेया मेहता कहती हैं कि BLO ने पर्ची नहीं दी. कहा गया कि ऑनलाइन डाउनलोड कर लेना. मेरा नाम मतदाता सूची में 17वें नंबर पर है, लेकिन जब वोट डालने पहुंची तो कहते हैं कि पर्ची लेकर आओ. वोटर आईडी कार्ड दिखाया. सुबह 6:30 बजे से लाइन में लगे हैं और अब वापस जा रहे हैं, हम वोट नहीं डालेंगे.दूसरी महिला अनुपमा शर्मा ने बताया कि उन्हें भी वोट नहीं डालने दिया गया. वे कह रहे हैं कि मतदाता पर्ची नहीं है, जबकि मेरा नाम मतदाता सूची में है और मतदाता पहचान पत्र भी है. मैं अब वोट नहीं डालूंगी. पहली बार हमें ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मतदान –

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान दिया. वोटिंग करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए वोट डालने का संदेश दिया. वहीं उनके मौजूद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि NDA की प्रचंड जीत होने जा रही है. सभी मतदाता से अपील है कि वह लोकतंत्र में जरूर भाग लें.

लालू परिवार ने पटना में किया मतदान-

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती ने पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बने बूथ पर मतदान किया. मीसा भारती ने महागठबंधन की जीत का दावा किया.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *