Bihar: पाकिस्तान के आतंकी की सीएम नीतीश को धमकीः बोला- ‘हिजाब हटाने वाले मामले में माफी नहीं तो अंजाम बुरा होगा’

Pakistan Terror Threat: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिजाब मामले में पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी ने धमकी दी है. उसने सोशल मीडिया पर…

Pakistan Terror Threat:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिजाब मामले में पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी ने धमकी दी है. उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डाली जिसमें कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. केंन्द्रिय एजेंसिंया मामले की जांच कर रही है.

यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी-

भट्टी ने कहा कि सभी लोगों ने देखा होगा कि बिहार में क्या हुआ? किस तरह से एक बड़े पद पर बैठे शख्स ने एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार किया. भट्ठी ने कहा कि अगर आज माफी नहीं मांगी तो जिम्मेदार संस्थाओं को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी. गैंगस्टर से आतंकी बने पाकिस्तान के कुख्यात की धमकी के बाद बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम एक्टिव हो गई है टीम मामले की जांच में जुटी है.

क्या है मामला?

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सचिवालय ‘संवाद’ में आयुष डॉक्टरों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था. मुख्यमंत्री नीतीश डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे. इसी दौरान नियुक्ति पत्र देते वक्त ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर के हिजाब को हटाने हटाने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीशकमार पर जमकर हमला बोला. मुस्लिम संगठनों ने इस घटना की निंदा की.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *