Gangster Dilpreet Baba का बड़ा खुलासा, Parmish Verma ने दिलप्रीत को दिए थे 20 लाख रुपए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं। गैंगस्टर दिलप्रीत ने पुलिस पूछताछ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं। गैंगस्टर दिलप्रीत ने पुलिस पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा किया है। पिलिस की पूछताछ में गैंगस्टर दिलप्रीत ने बताया कि परमीश वर्मा ने हवाला के ज़रिए दिल्ली में उसे 10 लाख रुपए दिए थे। एस.एस. पी. कुलदीप चहल ने कहा कि परमीश को हमले के बाद 8-10 सुरक्षा मुलाजिम और एक पिस्तौल मुहैया करवाई गई थी लेकिन इसके बावजूद उसने पुलिस को बताए बिना दिलप्रीत को 10 लाख रुपए हवाला के ज़रिए दिए।

अब बड़ा सवाल यह है कि परमीश ने फिरौती की रकम देने की बात पुलिस के साथ सांझी क्यों नहीं की? इस सवाल के जवाब के लिए पुलिस परमीश वर्मा से जल्दी ही पूछताछ कर सकती है। बता दें कि इससे पहले दिलप्रीत ने बताया था कि परमीश वर्मा पर गोली चलाने के बाद भी मैंने उसे धमकाना लगातार जारी ही रखा था।मैंने परमीश के करीबियों से फिरौती के लिए 10 लाख रुपए की मांग की थी। दिलप्रीत ने पुलिस को बताया कि फिरौती के लिए 10 लाख में से अब तक उसके पास  50 हज़ार और गैंगस्टर हरविन्दर उर्फ रिन्दा के पास 2 लाख रुपए पहुंचे हैं। अन्य बचे पैसे लक्की और गैंगस्टर सुखप्रीत बूड्डा के पास ही हैं। इस दौरान एक और गायक से भी फिरौती लेने की बात सामने आई थी।

 गैंगस्टर दिलप्रीत का बड़ा खुलासा

परमीश वर्मा ने हवाला के ज़रिए दिए पैसे

दिल्ली में दिलप्रीत को दिए थे 20 लाख रुपए

परमीश ने पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी ?

Watch Video

https://youtu.be/ys2scVblEBE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *