ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में स्त्री अकाली विंग की बैठक हुई जिसकी अगुवाई बीबी जगीर कौर ने की इस दौरान सुखबीर बादल द्वारा स्त्री अकाली दल विंग को कई हिदायतें दी गई। जिसमें पंजाब में लगातार बढ़ रहे नशे और डोमेस्टिक वायलेंस के मामलों को लेकर कमेटियां बनाने के लिए कहा गया है क्योंकि महिलाएं समाज की भलाई में अहम योगदान देती है इसलिए स्त्री अकाली विंग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बीबी जागीर कौर ने बताया कि आज की इस बैठक में महिलाओं को सशक्त बनाने के बारे में चर्चा की गई क्योंकि समाज के प्रति राजनीति के प्रति महिलाओं का लगातार रुझान बढ़ रहा है अगर अगर बात करें अकाली दल की तो स्त्री अकाली दल की महिलाएं समाज भलाई के काम भी कर रही है इसलिए आज कई विचार उनके द्वारा रखे गए और पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव भी दिया गया |
सुखबीर सिंह बादल ने माना कि महिलाएं बलवान होती है और पंजाब के जो हालात इस वक्त चल रहे हैं उसमें जितना पुरुष का योगदान जरूरी है उतना ही महिलाओं का भी इसलिए हिदायतें सुखबीर सिंह बादल द्वारा यह दी गई है कि जिस प्रकार से पंजाब में नशा बढ़ रहा है और डाइवोर्स के मामले भी काफी सारे सामने आ रहे हैं और डोमेस्टिक वॉयलेंस के मामले भी सामने आ रहे हैं इसके लिए हर जिले में 51 मेंबर कमेटी बनाने की बात की गई है ।
बैठक में महिलाओं को सशक्त बनाने के बारे में चर्चा
सुखबीर बादल ने स्त्री अकाली दल विंग को दी कई हिदायतें
नशा और डोमेस्टिक वायलेंस के लिए बनाई जाएंगी कमेटियां
पंजाब के हर जिले में बनाई जाएंगी 51 मेंबरों की कमेटियां
Watch Video
https://youtu.be/8uXnHjIcSc0
