ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : सीआईए स्टाफ रेवाड़ी ने भारत-इंग्लैंड के मैच पर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक लाख 13 हजार 800 रुपये की नकदी के अलावा एक लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन और दो रजिस्टर भी बरामद किए है।
सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी के तेजपुरा मोहल्ला के एक मकान में सट्टा खाइवाली का काम चल रहा है। इस पर पुलिस ने मकान पर छापामारी की तो वहां तीन युवक भारत-इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगाते हुए मिले।
पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस को एक लाख 13 हजार 800 रुपये की नकदी के अलावा एक लैटपॉप, 9 मोबाइल फोन और दो रजिस्टर भी बरामद हुए है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


