Gold-Silver Price: सोने-चांदी की किमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कितने रुपये की आई गिरावट

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतें(Gold-Silver Price) लगातार कम हो रही हैं. जुलाई महीने के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई…

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतें(Gold-Silver Price) लगातार कम हो रही हैं. जुलाई महीने के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोने की कीमत 71,500 रुपये प्रति दस ग्राम रही और चांदी की कीमत भी 86 हजार रुपये के स्तर पर कारोबार करती देखी गई. खास बात यह है कि करीब 40 दिनों में सोने की कीमत में 3400 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. वहीं, चांदी भी करीब एक महीने में 10 हजार रुपये तक सस्ती हो चुकी है.

जानकारों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई नई वजह नहीं है. इसके चलते चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है.

आपको बता दें कि 1 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने (Gold price)की कीमत में 207 रुपये की गिरावट देखी गई और कीमत 71,375 रुपये पर आ गई. खास बात यह है कि सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से 3400 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है. आंकड़ों के मुताबिक, 20 मई को सोने की कीमत 74,777 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. फिलहाल दोपहर 12:13 बजे सोना 33 रुपये सस्ता होकर 71,615 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. हालांकि, सोमवार को सोना 71,606 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला. पिछले महीने के कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमत 71,582 रुपये प्रति दस ग्राम थी.

चांदी की कीमत में भी गिरावट 
वहीं चांदी (Silver price)की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को चांदी की कीमतें गिरकर 86,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं. हालांकि, करीब एक महीने पहले चांदी 96,493 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है. तब से अब तक चांदी की कीमत में 9,784 रुपये की गिरावट आ चुकी है. कारोबारी सत्र के दौरान दोपहर 12:25 बजे चांदी 32 रुपये की गिरावट के साथ 87,135 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. हालांकि, सोमवार को चांदी 86980 रुपये पर खुली. शुक्रवार को कीमत 87,167 रुपये पर देखी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *