ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा डांसर सपना चौधरी के साथ शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हुआ यूं कि, सपना चौधरी की फॉर्चूनर कार को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। सपना चौधरी अपनी फॉर्चूनर कार से गुरुग्राम से सोहना रोड से होते हुए जा रही थी।
उनकी कार जैसे ही हीरो होंडा चौक के पास पहुंची, तो इसी दौरान एक तेज गति से चली आ रही कार ने सपना चौधरी की फॉर्चूनर कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में सपना चौधरी और उनका ड्राइवर सुरक्षित हैं। हालांकि, कार काफी क्षतिग्रस्त हुई है।

