ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिरोजपुर के कस्बा जीरा में लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है, फिरोजपुर के कस्बा जीरा में दो दिन पहले बैंक में एक लाख रुपये की नकदी जमा करवाने जा रहे एक साईकल सवार दविंदर कुमार से तीन मोटरसाइकिल सवार लुटेरे नकदी छीन कर फरार हो गए थे लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है ।
आप सीसीटीवी तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह लुटेरों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है । वहीं जीरा के DSP नरिंदर सिंह से जब लूट की बढ़ती वारदातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लूट का मामला दर्ज कर लिया ओर जल्द ही दोनों लूट की वारदातों को हल कर लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा ।

