ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पटियाला जेल में ज्ञानी गुरबचन सिंह जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ने बलवंत सिंह राजोआणा से मुलाकात की । इस दौरान ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की है और गृहमंत्री राजनाथ ने उनकी अपील पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।
ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि हम उन्हें विश्वास दिलवाकर आए हैं कि हम सब उनके साथ हैं, और भी कई सिख जेलों में बंद हैं जिनकी अभी तक रिहाई नहीं हुई ना ही उनका फैसला आया है । सिखों के लिए कानून अलग है और दूसरों के लिए कानून अलग है । हम चाहते हैं कि सबके लिए कानून एक बराबर हो बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील हो और उन्हें इंसाफ मिले उनकी फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील कर उन्हें रिहाई देनी चाहिए ।
Watch Video
https://youtu.be/TKbFRmSk5HE
