ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान के आर्मी चीफ को गले लगाने के मामला पर विरोधी नेताओं ने बहुत सवाल खड़े किए। जिस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सफाई दी है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने कहा कि बहुत से भारतीय नेता पाकिस्तान जाते रहे है। वो राजनीतिक परिवर्तन से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने की कोशिश की है।
https://www.youtube.com/watch?v=yvofhMME6B4
रिश्ते सुधरने से दक्षिण एशिया में आर्थिक सुधार हो सकेंगा। साथ ही सिद्धू ने ये भी कहा कि वो लोग भी शांति चाहते है। दोनो देशों बीच के रिश्तों में आपसी सुधार होना बेहद जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी पाकिस्तान गए थे। सिद्धू ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के सेना के अध्यक्ष के साथ गुरूद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रास्ता देने की भी बात की गई है।
इस बात से वो भावुक हो गए थे जिस कारण उन्होने भावुक होकर चीफ बाजवा को गले लगाया था। पर चीफ को गले लगाने को मीडिया पर अलग तरीके से दिखाया जिस कारण मेरी हर जगह पर आलोचना की जाने लगी। साथ ही सिद्धू का ये भी कहना है कि पाकिस्तान दौरे के दौरान वहां के लोगों ने उनके बहुत प्यार दिया जो उनके लिए बहुत ही सम्मान की बात है। इस दौरे पर सिद्धू ने ये भी कहा कि पाकिस्तान के दो दिन के दौरे के बाद तनाव कुछ कम हो सकता है।


