Bengal CM Suvendu: पहली बार बंगाल में बीजेपी के सीएम शुभेंदू ने पांच मंत्रियों के साथ ली शफत, पीएम ने किया दंड़वत प्रणाम, जानिए कौन-कौन रहे शामिल?

Bengal CM Suvendu Oath: पश्चिम बंगाल में शनिवार को शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण…

Bengal CM Suvendu: पहली बार बंगाल में बीजेपी के सीएम शुभेंदू ने पांच मंत्रियों के साथ ली शफत, पीएम ने किया दंड़वत प्रणाम, जानिए कौन-कौन रहे शामिल?

Bengal CM Suvendu Oath:

पश्चिम बंगाल में शनिवार को शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई वरिष्ठ बीजेपी नेता, और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल रहे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी भी बंगाल पहुंचे हैं. बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ही कोलकाता में घोषणा की. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया. शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक ने भी शफत ली.

मैं अब मुख्यमंत्री हूं और मैं सबका हूं- सीएम

मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदू ने कहा की, आज का दिन देश और बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती के दिन अपना कार्यभार संभाले. इसलिए हम लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुरु रवींद्र को प्रणाम करते हुए और संविधान को मानते हुए शपथ ली. उन्होंने आगे कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर आधारित राजनीतिक पार्टी को किसी सर्टिफिकेशन की ज़रूरत नहीं. मैं अब मुख्यमंत्री हूं और मैं सबका हूं. जो लोग अभी भी नतीजों पर चर्चा कर रहे हैं, उन्हें सद्बुद्धि मिले. बंगाल को बहुत नुक़सान पहुंचा है. शिक्षा ख़त्म हो गई है, संस्कृति नष्ट हो गई है और हम बंगाल को फिर से बनाएंगे. हमारे कंधों पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है. उन्हें बात करने दो, मैं तो बस आगे बढ़ूंगा.

अन्य ख़बरें जानें-

Mom-to-be Karishma Tanna shares beautiful photos in a saree.

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *