ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में धार्मिक ग्रंथों के साथ बेअदबी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। ऐसा ही ताजा मामला चमकौर साहिब के गांव पीपल माजरा से सामने आया है जहां पर श्री गुटका साहिब के अंगों के साथ बेअदबी की गई।
मिली जानकारी अनुसार किसी ने श्री गुटका साहिब के अंगो को फाड़ कर गली में बिखेर दिया और इसकी जानकारी एक महिला ने दी। इसकी जानकारी गुरूद्वारा साहिब के ग्रंथी को दी गई।
बताया जा रहा है कि श्री गुटका साहिब के कुल 85 पन्नों की बेअदबी की गई है। फिलहाल पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।


