विदेश से 30 के करीब पंजाबी नौजवान आए दिन हो रहे डिपोर्ट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से अधिकतर नौजवान अपने देश छोड़कर विदेश की और जा रहे है। विदेश जा कर नौजवान अपना भविष्य सुनहरा बनाना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से अधिकतर नौजवान अपने देश छोड़कर विदेश की और जा रहे है। विदेश जा कर नौजवान अपना भविष्य सुनहरा बनाना चाहते है। पंजाब में अधिकतर नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जुझ रहे है जिस कारण वो काम के लिए और पैसे कमाने के लिए विदेश जा रहे है।

deport

पर विदेश जा रहे नौजवानों में से कई नौजवान ऐसे भी है जो गलत ढ़ग अपनाकर विदेश जा रहे है जिस कारण उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं विदेश से कई पंजाबी नौजवानों को डिपोट भी कर दिया जाता है। सूत्रों से पता चला है कि यूके और अमेरिका जाने वाले लोगों के लिए वहां की सरकारें बहुत सख्ती दिखा रही है। जिस कारण  आए दिन 30 से भी अधिक लोग डिपोट होकर भारत वापिस आ रहे है।

deport

इनमें से सबसे ज्यादा दोआबा और माझा क्षेत्र के नौजवान है। जो अमेरिका और यूके जाते है। जिनको ज्यादातर डिपोट किया जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब के नौजवान विदेशों की तरफ रोजगार के लिए बढ़ रहे है। क्योकि पंजाब में नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है। जिस कारण सरकार को रोजगार के साधन बढ़ाने चाहिए ताकि वो नौजवान विदेशों की और ना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *