ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के अधिकतर नौजवान पैसे और काम के लिए विदेश जा रहे है। पंजाब के नौजवान विदेश जाने के लिए इतने चाहवान है कि वो धोखाबाज एजेंटो के भी चक्करों में आकर मुश्किलें में फंस जाते है।
https://www.youtube.com/watch?v=hIXPGT0f2FU&feature=youtu.be
इस तरह के कई मामले सामने आए है जब कोई नौजवान पैसों के चक्करों में नौजवानों की जिदंगियों को दावों में लगा देते है। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है।
वीडियों में नजर आ रहे नौजवान विदेश जाने के लिए सख्त नियमों की पालना ना करते हुए एजेंटों के बहकावे में आकर गलत तरीके से विदेश जाने की कोशिश की पर वो मुसिबत में फंस गए। वीडियों में नौजवान पंजाब के नौजवानों से अपिल कर रहे है कि वो गलत तरीके से विदेश ना जाए और ना ही किसी धोखेबाज एजेंट के जाल में फंसे। यदि वो ऐसे करते है तो उनकी हालत भी उनके जैसी ही हो जाएगी। इस समय ना उनके पास खाना है और पीने के लिए पानी है। एजेंट ने उनको अमेरिका भेजने के नाम पर जंगलों में छोड़ दिया है।
लगभग पांच दिनों से वो जंगलों में भटक रहे है। कहा जा रहा है कि नौजवान पंजाब के अलग अलग इलाके से है। इसके अलावा उन्होने पंजाब सरकार से अपील की है कि उनको बचा कर वो भारत वापिस लाया जाए। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के नौजावन से वादा किया था वो हर घर में नौकरी देंगे पर सत्ता हासिल कर लेने के इतने समय के बाद भी पंजाब का हर एक नौजवान बेरोजगार है और नौकरी के लिए तड़प रहा है। पैसे और काम की तलाश के लिए ही पंजाब का हर एक नौजवान विदेश जाना चाहता है।

