Barnala: बरनाला में भैंसों से भरा ट्रक पलट गया, 5 भैंसों की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

Barnala Truck Overturn: बरनाला में मंगलवार देर रात भैंसों से भरा ट्रक पलट गया. हादसे में 5 भैंसों की मौत हो गई, जबकि 11 भैंसें…

Barnala Truck Overturn:

बरनाला में मंगलवार देर रात भैंसों से भरा ट्रक पलट गया. हादसे में 5 भैंसों की मौत हो गई, जबकि 11 भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गई है. हादसा बरनाला (Barnala)में जी माल के पास बने जलेबी पुल पर हुआ. मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम, पुलिस और नंदी गौशाला के सेवकों ने तुरंत कार्रवाई की. घायल जानवरों को मौके पर ही मरहम-पट्टी की गई और दवाइयां दी गईं. यह ट्रक जालंधर की सुभानपुर मंडी से चला था और भैंसें व्यापारियों द्वारा खरीदी गई थीं.

Barnala, पांच भैंसों की मौत-

थाना सिटी-दो के एसएचओ चरनजीत सिंह ने बताया कि देर रात हमें सूचना मिली कि भैंसों से भरा एक ट्रक जलेबी पुल पर पलट गया है. मौके पर पुलिस पार्टी और एसएसएफ टीम पहुंची. उन्होंने देखा कि इस दुर्घटना में करीब पांच भैंसों की मौत हो गई और 11 जानवरों को एसएसएफ टीम, नंदी गौशाला और अन्य गौ-सेवकों ने मौके पर ही मरहम-पट्टी करके तथा दवा-बूटी देकर बचाया. ट्रक का काफी नुकसान हुआ है. व्यापारियों से कार्रवाई के लिए बयान लिखवाया जाएगा, तब उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

अन्य खबरें जानें-

JNU Controversial Slogans: जेएनयू में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के ख़िलाफ़ विवादास्पद नारेबाजी पर विवि का बयान- स्टूडेंट्स को करेंगे बाहर

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *