बांग्लादेश की टीम 106 रनों पर ऑलआउट, विराट ने जड़ा शतक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 106 रनों पर ऑलआउट हो गई है, फिलहाल टीम इंडिया ने खेलते हुए पहली पारी में 4 विकेट गंवा कर 254 रन बना लिए हैं।

डे नाइट टेस्ट मैच में कोहली का कमाल

कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है. शतक जड़ने के बाद कप्तान विराट कोहली डे नाइट टेस्ट मैच में शतक मारने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली के करियर का ये 27वां टेस्ट शतक है। इस तरह कोहली ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

virat

मैच से पहले मिले बांग्लादेश और भारत के खिलाड़ी

मैच शुरू होने से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ग्राउंड पर पहुंचीं और दोनों टीमों के कप्तानों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का परिचय कराया। इस दौरान बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मैच का लुत्फ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *