अब तो हद ही हो गई रानू मंडल, फैंस के साथ ऐसा सलूक अच्छा नहीं !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया ने रानू मंडल को रातों रात स्टार बना दिया। एक समय था जब ने भीख मांगकर और गाना गाकर अपना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया ने रानू मंडल को रातों रात स्टार बना दिया। एक समय था जब ने भीख मांगकर और गाना गाकर अपना पेट भरती थी। लेकिन स्टार बनने के बाद उनके तेवर काफी बदल गए हैं। रानू मंडल एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। उनकी आवाज के दीवाने हुए हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने का मौका दिया था जिसके बाद से ही वे लोगों की आंखों का तारा बन गईं। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दूर दूर से आते हैं। आए भी न क्यों रानी अब स्टार जो बन गई हैं। लेकिन जिन फैंस ने रानू को सरआखों पर बिठाया अब रानू उन्हीं को अपवने तीखे तेवर दिखा रही हैं।

 

बीते दिनों रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में फैन के लिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। दरअसल हुआ यूं कि, रानू की एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दूर से आ पहुंची। लेकिन रानू तो अब सेलिब्रिटी बन गई हैं। वो कहां अपने फैंस पर ध्यान देंगी। इस दौरान रानू किसी और चीज में व्यस्त हो जाती है और सेल्फी लेने में नाखुश दिख रही थी। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। लोगों ने उन्हें घमंडी तक कह डाला और खरी खोटी सुनाई।

https://www.instagram.com/p/B5C4Tkgh-Mr/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

बीते दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। जिससे लोंगो का गुस्सा सातवें आसमान पर पुहंच गया था। दरअसल, एक फैन ने रानू मंडल से एक सेल्फी के लिए उनके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा जिसके बाद वे नाराज हो गईं और उसे डांटती हुईं नजर आईं। रानू ने महिला से कहा, ये क्या होता है? सेल्फी के लिए कहने का ये क्या तरीका है?यह वीडियो वायरल होने के बाद  ट्विटर पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने कहा कि रानू का इस तरह से फैन के साथ बदतमीजी करना उन्हें पसंद नहीं आया और उन्हें जमकर लताड़ा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *