ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2017 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के पिता के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मानुषी के पिता DRDO में वैज्ञानिक है। मिली जानकारी के मुताबिक मानुषी के पिता के साथ मुंबई के मूवर्स और पैकर्स ने 58 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। मानुषी के पिता डॉ. मित्रा बसु छिल्लर को यह कंपनी ऑनलाइन मिली थी, जिससे उन्होंने डील की थी।
मानुषी के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. मित्रा ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि ने उनसे नगद पैसे लिए थे। पैसे लेने के बाद से कंपनी की तरफ से कोई रिसपॉन्स नहीं मिल रहा । डा. मित्रा बसु छिल्लर की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

