ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के लाल ने एक बार फिर विदेश की धरती पर भारत का नाम रोशन किया है। बता दें कि सोनीपत के रहने वाले पहलवान छोरे बजरंग पुनिया ने अपने इलाके के साथ साथ देश का भी नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि एशियाई खेलों में बजरंग पुनिया ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने माता पिता के साथ देश का भी गौरव बढ़ाया है। बजरंग पुनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारत वर्ग मुकाबले के दौरान जपाना के पहलवान को 3-1 से मात दी। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।
बजरंग पुनिया के परिजनों का कहना है कि गोल्ड लाकर उनके बेटे ने देश का नाम रोशन किया है और वो आगे भी सफलता के शिखर पर अपने नाम का झंडा लहराते रहे।
Congratulations @BajrangPunia for the memorable victory in the 65 kg freestyle wrestling. This win is even more special because it is India's first Gold in the @asiangames2018. Best wishes for your future endeavours. #AsianGames2018
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2018
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरीए बजरंग पुनिया को बधाई दी है।


