ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है जिस कारण प्रशासन के दावें खोखले नजर आने लगे है। जगहों जगहों पर खड़े पानी के कारण बिजली के खंबो में से करंट निकल रहा है। जिसके बाद बिजली विभाग पर भी सवाल खड़े होने लगे है। ऐसा ही मामला फरीदाबाद से सामने आया है जहां पर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बच्चे की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार घर से निकले बच्चों के पीछे कुत्ता लग गया था जिसके बाद उससे अपनी जान बचाते हुए वो भागते हुए खंबे के पास पहुंचे। इसके बाद खंबे में से आ रहा करंट ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई जबकि लोगों ने बाकि बच्चों को किसी तरह से बचा लिया।
इस घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वो वक्त रहते बिजली की तारों को ठीक कर देते तो उनके बच्चे की मौत ना होती। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि ये पहला मामला नहीं इससे पहले भी बच्चों को बिजली के खंबे से बचाया गया है। फिलहाल इस मामले के बाद जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


