ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब भर में नशा मुक्ति केंद्र के मुलाजिम अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ हड़ताल कर रहे है। मिली जानकारी अनुसार नशा मुक्ति केंद्र के मुलाजिम एक दिन की हड़ताल कर रहे है। वहीं हड़ताल कर रहे अधिकारियों का कहना है कि वो पिछले चार साल से कम वेतन पर काम कर रहे है। जिस कारण उन्होने अपनी वेतन को बढ़ाने की मांग की है।
इसके अलावा उन्होने ये भी कहा है कि यदि उनकी मांग को पूरा ना किया गया तो वो हड़ताल की अवधि को और आगे बढ़ा देंगे। गौरतलब है कि पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है पर परिवार के सहयोग और सरकार की मदद के बाद कई नौजवानों ने नशे से मुक्ति पाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र का सहारा लिया है।
पर नशा मुक्ति केंद्र की हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को दवाई नहीं मिल रही है। जिस कारण पंजाब सरकार को इन मुलाजिमों की मांगो को ध्यान में लाना जरूरी है।


