बहादुरगढ़ 9 जुलाई
बहादुरगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की हत्या।नया गांव बीर बरकताबाद में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बरसाईं गोलियां।खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था नीरज।जान बचाने के लिए करीब 50 मीटर तक दौड़ा, लेकिन गोलियां लगने से मौके पर गिरा।अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार।डीसीपी मयंक मिश्रा और डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने मौके पर पहुंचकर संभाली जांच।मृतक पर हत्या और शराब तस्करी के मामले दर्ज होने की जानकारी।पुलिस रंजिश, गैंगवार और अन्य सभी पहलुओं से कर रही है जांच।इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटीं।एंकर:-
हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के नया गांव बीर बरकताबाद में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने 29 वर्षीय नीरज उर्फ बांडीया की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात इतनी खौफनाक थी कि गोलियां लगने के बावजूद नीरज अपनी जान बचाने के लिए करीब 50 मीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन आखिरकार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और बिना कोई मौका दिए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने की कोशिश में नीरज भागा, लेकिन कई गोलियां लगने के कारण कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
परिजन और आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल नीरज को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के DCP मयंक मिश्रा और DCP क्राइम शुभम सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है तथा CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नीरज पर पहले से हत्या और शराब तस्करी सहित दो आपराधिक मामले दर्ज थे।
वह दिल्ली के एक चर्चित हत्या के मामले में करीब पांच महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। ऐसे में पुलिस पुरानी रंजिश, गैंगवार और आपराधिक विवाद सहित सभी संभावित एंगल पर गहनता से जांच कर रही है।दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के सन्नाटे में हुई इस खूनी वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य खबरें जाने –




