हिसार, 9 जुलाई
हिसार के पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SWAT टीम-2 को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चेकिंग के दौरान गांव पिरावली में चल रही अवैध शराब की भट्ठी पर कार्रवाई करते हुए मौके से अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामान बरामद कर जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान लगभग 400 लीटर लाहन बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। पुलिस ने मौके से बरामद समस्त सामान को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी मौके से फरार मिला। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि अवैध शराब का निर्माण, बिक्री एवं तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिसार पुलिस ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
अन्य खबरें जाने –



