अजनाला 9 जुलाई
अजनाला विधानसभा क्षेत्र के MLA और AAP पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला क्षेत्र के अलग- अलग गांवों का दौरा किया। जहां उन्होने जनसभा कर लोगों से मुलाकात की। उन्होने कहा कि पंजाब के सभी MLA और मंत्रियों ने पिछले साढ़े चार वर्षों में दी गई पांच गारंटियों को पूरा किया है, और माताओं-बहनों से किए गए वादे भी पूरे किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम हर दिन विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जा रहे हैं और जन-सभाएं कर रहे हैं! धालीवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पंजाब में जिसे भी अध्यक्ष बनाए, उन्हें वोट नहीं मिलेंगे, क्योंकि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कमी है और मुख्यमंत्री पद के लिए लगभग दस नेता दावेदार हैं! धालीवाल ने आगे कहा कि ‘सतलुज’ फिल्म देखने के बाद पंजाब के लोग कांग्रेसियों को अपने घरों में नहीं घुसने देंगे!
अन्य खबरें जाने –
SANGRUR की सब्ज़ी मंडी में देर रात पटाखे की दुकान में धमाके के बाद लगी आग, धमाके से दुकान की उड़ी छत



