Assam Murdered: असम में जादू-टोने के शक में, पति-पत्नी की हत्याः पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार

 Assam Murdered In Witchcraft Suspicion: असम के करबी आंगलोंग जिले में अंधविश्वास (Assam Murdered) की आग ने फिर दो जिंदगियां लील लीं. गांव वालों ने…

 Assam Murdered In Witchcraft Suspicion:

असम के करबी आंगलोंग जिले में अंधविश्वास (Assam Murdered) की आग ने फिर दो जिंदगियां लील लीं. गांव वालों ने जादू-टोना करने के शक में एक दंपती को पहले तेज धार वाले हथियारों से हमला किया. फिर उनके घर को आग लगा दी. इस भयानक हमले में दोनों की जलकर मौत हो गई. गांव वाले मानते थे कि यह दंपती जादू-टोना करके आसपास के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा था. असम पुलिस ने मामले में 20 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

Assam Murdered, 20 लोगों को गिरफ़्तार-

पुलिस के मुताबिक, गांव वालों ने इस दंपति पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था. कार्बी आंगलोंग ज़िले के पुलिस अधीक्षक पुष्पा राज सिंह ने कहा, पुलिस ने घटना के बाद सबूत इकट्ठा कर इस अपराध के सिलसिले में चार महिलाओं सहित 20 लोगों को गिरफ़्तार किया है. पुलिस अधिकारी ने बताया, गांव में डेढ़-दो सौ लोग हैं. लिहाजा पुलिस ने इस तरह के सामूहिक अपराध में शामिल लोगों का पता लगाया और 48 घंटों के भीतर 4 महिलाओं सहित कुल 20 अभियुक्तों को पकड़ लिया है. अभी मामले की जांच जारी है.

जादू-टोना के शक में दंपति ज़िंदा आग के हवाले-

इस घटना में मारे गए पति-पत्नी की पहचान 43 साल के गार्डी बिरवा और 33 साल की मीरा बिरोवा के रूप में हुई थी.असम पुलिस के आईजी (क़ानून-व्यवस्था) अखिलेश सिंह समेत कई पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को घटना वाले का गांव का दौरा किया था. पुलिस इस तरह जादू-टोना के नाम पर लोगों को परेशान करने की प्रथा के ख़िलाफ़ आसपास के इलाक़ों में भी छानबीन कर रही है. इससे पहले यह दावा किया गया था कि ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के शक में दंपति को ज़िंदा आग के हवाले कर दिया था.

एक सवाल का जवाब देते हुए हावराघाट थाना प्रभारी सुंथोम श्याम ने कहा था, “पुलिस को भी शुरू में दोनों को ज़िंदा जलाने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में पता चला है कि गांव के लोगों ने पहले दोनों की हत्या की और फिर शवों को जला दिया.

अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *