India Concern Venezuela Attack:
वेनेजुएला में अमेरिका के हमले के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ले जाने के बाद (India Concern Venezuela) अब भारत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने राजनीतिक और सुरक्षा घटनाक्रम को लेकर गहरी चिंता जताई है. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रूज़ का दौरा करने के बाद बताया कि, वेनेज़ुएला में मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया. वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के धमाकों के बाद अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को ‘पकड़ लिया है.’ फिलहाल दोनों अमेरिका में हैं.
India Concern Venezuela,घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय –
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, वेनेज़ुएला में हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं. हम वहां की बदलती स्थिति पर क़रीबी नज़र रखे हुए हैं. भारत वेनेज़ुएला के लोगों की सुरक्षा और उनकी भलाई के लिए अपने समर्थन को फिर से दोहराता है. हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि मुद्दों का समाधान बातचीत के ज़रिए और शांतिपूर्ण तरीक़े से किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे.
काराकास स्थित भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराता रहेगा. भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेज़ुएला की यात्रा को लेकर एक एडवाइज़री जारी की है. भारत सरकार ने लोगों से कहा था कि वे वेनेज़ुएला की सभी गै़र-ज़रूरी यात्राओं से बचें.
अमेरिका को होगा इसका फ़ायदा-
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रूज़ (जहां अमेरिकी सैनिक लौटे ) का दौरा करने के बाद बताया कि, जिन्होंने वेनेज़ुएला में मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया था. हेगसेथ ने कहा, “मैंने अमेरिका का शानदार रूप देखा. मैंने उन महिला और पुरुषों को देखा जो हमारे देश की रक्षा के लिए और अपने मिशन को पूरा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वेनेज़ुएला को लेकर अगले क़दमों पर राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी संसद कांग्रेस की मंज़ूरी लेनी होगी.
हेगसेथ ने कहा, यह एक क़ानून प्रवर्तन से जुड़ा अभियान था, लेकिन हम कांग्रेस को इसमें शामिल रखते रहेंगे. उन्होंने आगे कहा, आगे क्या होगा, यह तय करना वेनेज़ुएला के लोगों के हाथ में होगा. लेकिन अमेरिका को इसका फ़ायदा होगा, सुरक्षा के लिहाज़ से और समृद्धि के लिहाज़ से. हमें लगता है कि वेनेज़ुएला के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकता है.



