एशिया कप हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से धुल चटाई

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के महामुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया | इस टूर्नामेंट में भारत की…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के महामुकाबले में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया | इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है । भारत के लिए कंजुम, रमनदीप सिंह और हरमनप्रीत ने गोल दागे. वहीं पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल युवा खिलाड़ी अली शान ने किया | भारत के पास कुल 9 अंक हैं. इससे पहले दोनों टीमें हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में लंदन में आमने-सामने हुई थीं |

india beat pakistan

उस समय भी भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी | दूसरे क्वार्टर की शुरुआत के दूसरे ही मिनट में चिंग्लेनसाना सिंह ने शानदार गोल दागते हुए भारतीय टीम का खाता खोला।

 

इस बीच, पाकिस्तान ने अवसर का फायदा उठाते हुए गोल दागकर स्कोर बराबर करने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी देश की इस कोशिश को भारतीय टीम के गोलकीपर सूरज कारकेरा ने नाकाम कर दिया। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से दो मिनट पहले रमनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी। 33 सेकेंड पहले पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर टीम की बढ़त को और भी मजबूत कर दिया। अपने डिफेंस को मजबूत रखते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दूसरा गोल नहीं दागने दिया और अंत में 3-1 से जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *