न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सोशल साइट्स पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ का फर्स्ट लुक जारी रविवार को कर दिया गया। फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद यूजर्स ने इसे टॉप ट्रेंड में शामिल कर दिया। फर्स्ट लुक में ब्लैक ग्रीन और व्हाइट ड्रेस पहनी उर्वशी कयामत ढा रही हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक को तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया और लिखा “Hate will be back, darker than ever. Urvashi Rautela in #HateStoryIV”. जिसे यूजर्स ने हाथोंहाथ लिया है और रविवार की देर शाम तक उर्वशी टॉप ट्रेंड में शुमार रही।
हेट स्टोरी 4 का निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे हैं। फिल्म में करण वाही और ईहाना ढिल्लों भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर में लंदन में शुरू हुई थी। माना जा रहा है कि मार्च 2018 में फिल्म रिलीज हो जाएगी। उर्वशी को इस फिल्म से एक अदद हिट की तलाश भी है।
हेट स्टोरी फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट में सुरवीन चावला और जय भानुशाली ने लीड रोल प्ले किया था। जबकि हेट स्टोरी 3 में जरीन खान, डेजी शाह, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में थे। जबकि इस बार हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौतेला समेत दूसरे एक्टर्स पर भरोसा जताया गया है।
हेट स्टोरी 4 में पंजाबी एक्टर ईहाना ढिल्लों डेब्यू कर रहे हैं। जबकि करण वाही को बॉलीवुड में लीड एक्टर के तौर पर बड़ा ब्रेक भी मिला है। इसके पहेल उर्वशी रौतेला रितिक रौशन और यामी गौतम की स्टारर ‘काबिल’ में दिख चुकी हैं। ‘सिंह साहब द ग्रेट’ फिल्म से उर्वशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
