डंपर के नीचे कुचल कर मर गया अधिकारी बनने का सपना!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पुणे के यरवड़ा इलाके में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक लड़की की मौत हो गई। कुछ…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पुणे के यरवड़ा इलाके में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक लड़की की मौत हो गई। कुछ सेकेंड में ही एक लड़की की इतनी खौफनाक मौत पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो गए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की सिग्नल क्रॉस कर रही है, इसी दौरान हादसा हो गया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बगल से गुजर रहे डंपर ने उसे धक्का मार दिया। डंपर के धक्के से लड़की स्कूटी पर से संतुलन खोकर नीचे गिर जाती है।इसके बाद डंपर का पिछला हिस्सा लड़की के ऊपर से गुजर जाता है। हादसे में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसी को मौका नहीं मिला की लड़की को बचाया जा सके।मृतका की शिनाख्त भाग्यश्री रमेश नायर (25) के रूप में हुई। भाग्यश्री बैंक में नौकरी करती थी। घरवाले उसकी शादी के लिए लड़का खोज रहे थे।

वह पुणे के वडगाव शेरी इलाके स्थित शुभम सोसायटी में रहती थी। वह ऑफिस जा रही थी, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। वह महाराष्ट्र सर्विस कमीशन की तैयारी भी कर रही थी।लेकिन एक झटके में ही सबकुछ खत्म हो गया। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक फरार होने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। डंपर चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *