अमृतसर, 18 सितबंर
पंजाब के अमृतसर में देर रात अज्ञात बदमाशों ने पुलिस स्टेशन पर तैनात ASI हरजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। ASI हरजीत सिंह रात को अनाज मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में तुरंत उन्हें अस्पताल में ले जाया गया।जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस द्वार हमलावरों की तलाश जारी है।
CM मान ने किया 2 करोड़ के मुआवजे का ऐलान
इस घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ASI हरजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। X पर पोस्ट करते हुए पीडित परिवार को उन्होने पंजाब सरकार द्वारा 2 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया।पंजाब के के DGP गौरव यादव ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा कि पंजाब पुलिस दुख की घ़डी में परिवार के साथ खड़ी है और शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।
अन्य खबरें जानें –




