चंड़ीगढ, 18 सितंबर
आज से चंडीगढ में भारत टैक्सी की सेवा शुरू होने वाली है। टैक्सी सेवा का शुभारंभ शाम 4 बजे सेक्टर -9 में स्थित स्थित नई यूटी सचिवालय इमारत के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया जाएगा।जिसका शुभारंभ चंडीगढ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे।टैक्सी सेवा को पहले डिजिटल लान्च किया जाएगा उसके बाद प्रशासक टैक्सी वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे।
राइडरों से नहीं लिया जाएगा कमीशन
इस टैक्सी सेवा का मुख्य फीचर यह जीरो कमीशन है। जिसके तहत ड्राइवर किसी राइड पर यात्री से कमीशन नहीं ले सकेगा। राइड से आने वाली कमाई सीधे ड्राइवर के अकाउंट में जाएगी। ड्राइवरों की सहायता के लिए वेलफेयर विंग बनाया गया है।
प्रति किलोमीटर फिक्स रेट
भारत टैक्सी का प्रति किलोमीटर फिक्स रेट रहेगा। पीक ऑवर्स के समय में किराया नहीं बढ़ाया जा सकता।यात्री ऐप के जरिए बाइक, ऑटो , कार और कैब बुक कर सकते हैं।इस ऐप में कैब विकल्पों में सेडान से लेकर प्रीमियम टैक्सी तक शामिल होंगी।
सुरक्षा के लिए GPS ट्रैकिंग
यात्रियों की सुरक्षा के लिए वेरिफाइड ड्राइवरों को ही टैक्सी सेवा से जोड़ा जाएगा।ऐप में GPS ट्रैकिंग ,लाइव लोकेशन , यात्रा रिकार्ड जैसी सुविधाएं होगी। इमरजैंसी स्थिति में SOS या पावर बटन के जरिए यात्री पुलिस की सुविधा मिलेगी। बुकिंग और रिफंड से जुड़ी समस्याओं के लिए ग्राहक सहायता केंद्र भी उपलब्ध रहेगा।
अन्य खबरें जानें –



