Shot dead in Amritsar : युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस चौकी महज 50 कदम दूर, आरोपियों की तलाश जारी

अमृतसर, 18  सितंबर अमृतसर में देर रात पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना…

अमृतसर

अमृतसर, 18  सितंबर

अमृतसर में देर रात पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 10.50 बजे की बताई जा रही है। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है।

एक्टिवा पर आए थे हमलावर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के CCTV कैमरो की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने साहिल पर 2 गोलियां चलाई।   एक गोली उसकी छाती पर लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस चौकी से 50 कदम दूर वारदात

वारदात साहिल के घर से करीब 40 कदम की दूरी पर हुई। घटनास्थल कोट खालसा पुलिस चौकी से भी करीब 50 कदम दूरी पर है।मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं है। वह घर से सब्जी लेने गया था ,10 मिनट बाद उन्हें पता चला कि साहिल को किसी ने गोली मार दी।

मृतक साहिल की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। उसका महज 6 महीने का एक छोटा बच्चा है। साहिल ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करता था।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य खबरें जानें –

ASI shot dead in Amritsar: CM मान ने 2 करोड़ के मुआवजे का किया ऐलान , CCTV खंगाल रही पुलिस

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *