तंवर समर्थकों का फूटा गुस्सा, गुलाम नबी आजाद के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस आलाकमान के प्रदेश कांग्रेश में बड़े बदलाव को लेकर तंवर समर्थकों की प्रतिक्रिया सामने आई है। अशोक तंवर का प्रदेश अध्यक्ष का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस आलाकमान के प्रदेश कांग्रेश में बड़े बदलाव को लेकर तंवर समर्थकों की प्रतिक्रिया सामने आई है। अशोक तंवर का प्रदेश अध्यक्ष का पद जाने के बाद तंवर के समर्थकों का गुस्सा फूट गया है। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

protest1

दरअसल, अशोक तंवर के समर्थक चाहते हैं कि उन्हें टिकट वितरण में तवज्जो दी जाए। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर तंवर ने चुप्पी साधी हुई है और वे नाराज कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में अपने आवास पर मीटिंग कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं, भूपेंद्र हुड्डा को विधायक दल का नेता और प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन का पद भी सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *