ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने जम्मू कस्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अब यहां विकास की गति को तेज करने का स्पेशल प्लान तैयार कर लिया है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तीनों इलाकों में 7 से 8 टूरिस्ट जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने इन तीनों जगहों पर ऑपरेट कर रहे सभी टूरिस्ट ऑपरेटर से संपर्क साधा है।

लद्दाख में जितने भी टूरिस्ट जोन हैं उसमें से कुछ जोन कारगिल और लेह के भी पास के होंगे। इसी तरीके से जम्मू में अखनूर राजौरी के इलाकों को टूरिस्ट जोन में शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं किसानों को समृद्ध करने के लिए सरकार केसर की खेती पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही ऑनलाइन मार्केटिंग पर फोकस किया जाएगा।
आयुष मंत्रालय ने लद्दाख रीजन के उन इलाकों की पहचान करनी शुरू कर दी है जहां पारंपरिक औषधियां उगाई जाती हैं और कैसे उसकी मार्केटिंग की जाए इसका पूरा प्रपोजल सौंपा जा चुका है।

