E20 पेट्रोल के विरोध में आज PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, सौंपेंगे 2.33 लाख हस्ताक्षर

दिल्ली, 4 अगस्त देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद…

अरविंद केजरीवाल,

दिल्ली, 4 अगस्त

देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी E20 पेट्रोल को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। आज केजरीवाल E20 पेट्रोल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च करेंगे।

पार्टी के अनुसार, केजरीवाल दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय से 100 समर्थकों के साथ मार्च शुरू करेंगे और प्रधानमंत्री को 2.33 लाख लोगों के हस्ताक्षरों वाली याचिका सौंपेंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि ,इस मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि E20 पेट्रोल के कारण देशभर में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है। कईं वाहनों में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।

केजरीवाल ने बताया कि हाल ही में E20 के विरोध में आयोजित टाउनहॉल कार्यक्रम को बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला। उनके मुताबिक, कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी और लाखों लोगों ने इसे ऑनलाइन देखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर आवाज उठाने वाले लोगों, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को ट्रोल किया जा रहा है और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दबाव बनाया जा रहा है।

केजरीवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के नाम एक ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया था, जिसमें 2,33,238 लोगों ने समर्थन दिया। साथ ही, एक महीने पहले प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब वह स्वयं प्रधानमंत्री आवास जाकर ज्ञापन सौंपने का प्रयास करेंगे।

इस बीच, मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिससे प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 अन्य खबरें जानें-

ग्रेटर नोएडा की ILGIM कंपनी में देर रात लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत, 3 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *