नोएडा, 4 अगस्त
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित ILGIM कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही कंपनी में हडकंप मच गयाषकंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। आग करी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की कई टीमें दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
आग पर काबू पाने के दौरान कंपनी की एक दीवार और लोहे का बीम गिरने से फायरकर्मी मलबे में दब गए। जिसमें दो कर्मिय़ों की मौत हो गई, जबकि तीन फायरकर्मी घायल हो गए।तीनों घायल फायरकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस और अन्य दमकलकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला।पुलिस ने मृत फायरकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।


