ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ का ट्रेलर वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन बाद गुरुवार को रिलीज हो चुका है । अनुष्का इससे पहले ही अपनी फिल्म के टीजर में काफी डरावनी झलक दिखा चुकी हैं । लेकिन इसका ट्रेलर साफ कर रहा है कि यह फिल्मI कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है । ट्रेलर में अनुष्काे काफी डरावने अवतार में नजर आ रही हैं । बता दें कि ‘परी’ एक हॉरर फिल्म है, जिसे पूरा नाम दिया गया है ‘परी: नॉट ए फेरी टेल’ साथ ही अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्टेट फिल्मस’ की यह तीसरी फिल्म है ।

बता दें कि पहले फिल्म परी 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी । लेकिन ‘पद्मावत’ की वजह से आगे खिसकी ‘पैडमैन’ और ‘अय्यारी’ से भिड़ंत बचाने के लिए अनुष्का ने ‘परी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है । अब यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज हो रही है |
Watch Video
